Ram Mandir : यूपी रोडवेज ने कर दिया बड़ा ऐलान, अयोध्या जाने वालों को दे दी यह बड़ी सौगात- हर किसी को मिलेगा लाभ
कानपुर NOI : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कानपुर परिक्षेत्र में अयोध्या के लिए रोडवेज की 100 बसें आरक्षित की गई हैं। अयोध्या के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के हिसाब से बसें तुरंत रवाना की जाएंगी। अयोध्या के लिए चलने वाली बसों में चालक व परिचालक वर्दी में रहेंगे। बसों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बसों में भजन बजाए जाएंगे।
शहर से 40 ई-बसें 16 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होंगी। पहले इन बसों को 17 जनवरी के लिए जाना था। चूंकि एक बार चार्ज होने के बाद ये बसें अयोध्या तक नहीं पहुंच पाएंगी। इसलिए लखनऊ में बारी-बारी से बसों की चार्जिंग की जाएगी। इसके बाद आगे बढ़ेंगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments