दिल्ली में AAP ने खोला बीजेपी के खिलाफ मोर्चा, प्रदर्शन के चलते सिंघु बॉर्डर पर हिरासत में लिए गए 25 कार्यकर्ता
NOI नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन के चुनाव परिणाम के खिलाफ आज दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है।
हालांकि इससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी है। इसके साथ ही प्रदर्शन में शामिल होने पंजाब और हरियाणा से आ रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर रोक लिया।
इस काम काम के बाद कार्यकर्ताओं को छोड़ देगी पुलिस
दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने सिंघु बॉर्डर पर 25 आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वह सभी पार्टी के पंजाब और हरियाणा इकाई के कार्यकर्ता हैं।
पुलिस को शक है कि वह आज दिल्ली में होने वाले पार्टी के प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे हैं। 25 के साथ ही कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी रोका गया है। पुलिस ने साफ किया है कि जिन्हें भी हिरासत में लिया गया है उन्हें वेरिफिकेशन के बाद बॉर्डर से आगे जाने दिया जाएगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments