लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी, लोहिया वाहिनी और छात्र सभा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
NOI लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अपने फ्रंटल संगठनों को चुस्त-दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में समाजवादी लोहिया वाहिनी व समाजवादी छात्रसभा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।
लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने 50 जिला व महानगर अध्यक्ष घोषित किए हें। इसके अलावा 62 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। इसी प्रकार समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भी 64 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसके साथ ही 25 जिलाध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं।
NOI लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। पार्टी लगातार पांचवीं बार जया बच्चन को राज्यसभा भेजने जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन व अखिलेश सरकार में मुख्य सचिव रहे आलोक रंजन को भी राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। सपा ने राज्यसभा में 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लिए दलित नेता रामजी लाल सुमन पर भरोसा जताया है।
राज्यसभा में प्रो. रामगोपाल यादव व जावेद अली खान पहले से पिछड़े व अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में विधायकों की बैठक में जया बच्चन, रामजी लाल सुमन व आलोक रंजन को राज्यसभा सदस्य के लिए प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी। मंगलवार को सभी नामांकन करेंगे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments