नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। उस दिन का साक्षी बनने के लिए कई सेलेब्स भी वहां मौजूद रहे। अब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर के बारे में एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी के नेतृत्व और इतिहास को नया आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की, खासकर राम जन्मभूमि के आसपास की कहानी को बदलने में। एक्ट्रेस ने इसे 500 वर्षों से अधिक की गाथा में एक महत्वपूर्ण बदलाव बताया।

शिल्पा शेट्टी ने की पीएम मोदी की तारीफ

शिल्पा शेट्टी भी राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साहित थीं। अब उन्होंने इस बारे में एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के एक्स हैंडल पर शिल्पा के लेटर को शेयर किया गया है।

छवि

शिल्पा शेट्टी ने इस लेटर में लिखा, 'आदरणीय मोदी जी, कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं। कुछ लोग इतिहास से सीखते हैं, लेकिन आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं। आपने राम जन्मभूमि के 500 वर्षों का इतिहास बदलकर दिखा दिया। आपको हृदय से धन्यवाद। इस शुभ कार्य के साथ, प्रभु श्रीराम के नाम के साथ, हमेशा-हमेशा के लिए आपका नाम भी जुड़ गया। नमो राम। जय श्री राम'। अब सोशल मीडिया पर लोग इस लेटर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये सेलेब्स हुए थे प्राण प्रतिष्ठा में शामिल

श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को किया गया था। इस दिन अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, अनुपम खेर, रजनीकांत, राम चरण, सचिन तेंदुलकर, विवेक ओबेरॉय, हेमा मालिनी, कैलाश खेर, मनोज जोशी, सुभाष घई, धनुष, रोहित शेट्टी, माधुरी दीक्षित नेने, मधुर भंडारकर और राजकुमार हिरानी समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने इसमें भाग लिया था।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement