UP News: गोमतीनगर में युवतियों पर बरसाई लाठियां तो कृष्णानगर में फायरिंग से मचा हड़कंप, पुलिस गश्त की खुली पोल
हमले के बाद भाग निकली आरोपी लड़के और लड़कियां
हमले के बाद आरोपित लड़के और लड़कियां भाग निकली। इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों ने मोबाइल में पूरी घटना का वीडियो बना लिया। रविवार दोपहर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। पीड़ित युवती लोहिया अस्पताल में इलाज कराने के बाद देर शाम गोमतीनगर थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो युवती और पांच से छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पॉश इलाके में देर रात हुई घटनाओं ने पुलिस की गश्त और सक्रियता को उजागर कर दिया।
रायबरेली की रहने वाली है पीड़ित युवती
आस-पड़ोस के लोग और राहगीर रुके तो हमलावर भाग निकले। सहेली घायल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को लोहिया अस्पताल ले जाया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि हमलवार लड़के और लड़कियों की फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।
तमंचा निकाल कर की हवाई फायरिंग
उधर, अनूप खेड़ा में रहने वाले विमल यादव शनिवार दोपहर दो साथियों के साथ कार से कृष्णानगर जा रहे थे। विमल के मुताबिक, काशीराम चौराहा विजयनगर के पास शिव सिंह, अनुराग यादव, राजा बाबू और कुछ अन्य लोग रास्ते में बाइक खड़ी करके शराब पी रहे थे। उक्त लोगों से गाड़ियां हटाने के लिए कहा तो गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर शिव सिंह यादव ने तमंचा निकाल लिया और हवाई फायरिंग की। इसके बाद सबने घेर कर पकड़ लिया।
तमंचे की बट से ताबड़तोड़ प्रहार करके सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो आरोपित धमकाते हुए भाग निकले। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। फायरिंग की बात निराधार है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments