NEET परीक्षार्थियों के लिए दिल्ली से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नोट करें रूट और टाइम शेड्यूल
NOI ब्यूरो, नई दिल्ली। रेलवे एनटीपीसी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा विशेष ट्रेनें चला रही हैं। अधिकांश परीक्षा विशेष ट्रेनें 20 तक चलनी थी। नीट परीक्षा को ध्यान में रखकर इन्हें एक दिन का और विस्तार दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नीट परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र और वापस घर जाने में परेशानी न हो इसके लिए परीक्षा विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है। 21 जून को नीट परीक्षा है। इसके लिए दिल्ली में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
क्या है रूट और टाइम शेड्यूल?
04427 नंबर की ट्रेन 20 जून तक चलाने की घोषणा गई थी। अब यह 21 को भी चलेगी। शूकरबस्ती से यह शाम सवा पांच बजे चलकर रात 10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
04428 नंबर की विशेष ट्रेन 21 जून तक घोषित थी। अब इसे 22 जून को भी चलाने का निर्णय लिया गया है। सहारनपुर से यह सुबह पौने पांच बजे चलेगी और सुबह 9.40 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
20 जून तक घोषित 04429 नंबर की विशेष ट्रेन 21 जून को भी चलेगी। शकूरबस्ती से 10.50 बजे चलेगी और अपराह्न साढ़े तीन बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
04430 नंबर की विशेष ट्रेन को भी 20 जून के साथ ही 21 जून को भी चलाने का निर्णय लिया गया है। सहारनपुर से यह शाम पौने छह बजे चलकर रात 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments