NEET UG परीक्षा से एक दिन पहले NTA ने शुरू की मेगा मॉक ड्रिल, 5 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर हाई अलर्ट पर
NOI एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन कल यानी 21 जून को दोपहर 2 बजे से लेकर 5.15 तक किया जाएगा। परीक्षा को सुरक्षित ढंग से आयोजित करवाने के लिए एनटीए की और से इसकी तैयारियों जोरो-शोरों से चल रही है। दरअसल एनटीए की ओर से आज देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में परीक्षा से एक दिन पहले मेगा मॉक ड्रिल की जा रही है। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य 21 जून को होने वाली परीक्षा को सुरक्षित व पारदर्शी बनाना है।
क्या है एनटीए की मेगा मॉक ड्रिल
एनटीए की ओर से मेगा मॉक ड्रिल आज यानी 19 जून को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और यह रिहर्सल आज रात 8 बजे तक चलेगी। बता दें, परीक्षा के लिए 551 शहरों में 5,500 से अधिक एग्जाम सेंटर हाई अलर्ट पर है। इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। एनटीए की ओर से मॉक ड्रिल करवाने का मुख्य उद्देश्य नीट परीक्षा को अधिक सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।
6 हजार से ज्यादा पर्यवेक्षकों की तैनाती
एनटीए के अनुसार 6 हजार से ज्यादा पर्यवेक्षक एग्जाम सेंटर की निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र में केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, एनटीए ने बताया है कि परीक्षा को सही ढंग से आयोजित करवाने के लिए देशभर में लगभग 2 लाख से ज्यादा पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
एग्जाम सेंटर में प्रवेश से पहले जरूरी बायोमेट्रिक
एनटीए की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना होगा। हालांकि अगर तकनीकी खराबी के कारण छात्रों का बायोमेट्रिक सत् करने में समस्या आती है, तो उन्हें परीक्षा देने से रोका नहीं जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर
यदि परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्र परीक्षा से संबंधित जानकारी लेना चाहते हैं, तो वे एनटीए द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000, 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments