दिल्ली-NCR में मानसून के लिए अभी 5-6 दिन और करना होगा इंतजार, बारिश को लेकर IMD ने दिया ताजा अपडेट
NOI ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसून की दस्तक में अभी पांच से छह दिन का समय और लग सकता है।
हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए यह भी कहा है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं, जिससे अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में वर्षा का दौर शुरू होने की उम्मीद है।
स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन विभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि अगर परिस्थितियां अनुकूल बनी रहीं तो दिल्ली में मानसून चार जुलाई तक दस्तक दे सकता है।
इस बीच कमोबेश हर रोज ही दिल्ली में न केवल बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है बल्कि तेज हवाओं या धूल भरी आंधी के साथ वर्षा होने की भी भविष्यवाणी की गई है। बीच बीच में यलो अलर्ट भी जारी किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में
दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। रविवार को प्रयागराज में पारा 43.4 डिग्री और लखनऊ में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की वर्षा शुरू हो चुकी है, जिसके दो जुलाई के बाद और तेज होने की उम्मीद है।
पंजाब और हरियाणा में भी एक से चार जुलाई के बीच तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान है, जिससे उत्तर भारत को जल्द ही इस भीषण गर्मी से निजात मिलेगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments