NOI डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके प्रभाव से राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

30 अगस्त से 4 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी और सोनभद्र समेत कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 1 से 4 सितंबर के बीच राज्य के पूर्वी हिस्से में अधिकांश स्थानों पर व्यापक वर्षा का अनुमान है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

2 से 4 सितंबर के दौरान सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर और मैनपुरी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी

मौसम विभाग ने किसानों और कृषि क्षेत्र को संभावित जलभराव से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसान खड़ी फसलों के खेतों में जल निकासी का उचित और प्रभावी इंतजाम रखें ताकि पानी जमा न हो सके।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement