कानपुर में गंगा का जलस्तर घटा, बाढ़ के खतरे से मिली राहत
NOI संवाददाता, कानपुर। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता रहा था, वह शनिवार को घटने लगा है। गंगा का शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु 113 मीटर से शुक्रवार को 16 सेंटीमीटर दूर जलस्तर था। गुरुवार को शाम को 112.82 मीटर पहुंच गया है। शुक्रवार को 112.84 मीटर था जो शनिवार को शुक्लागंज में 112.79 मीटर रह गया है। अब चेतावनी बिंदू से 21 सेंटीमीटर दूर है।
गंगा बैराज के दो माह पहले ही सारे 30 गेट खोल दिए गए है। नरौरा बांध से 77,819 क्यूसेक और गंगा बैराज से शुक्लागंज की तरफ 3,70,392क्यूसेक गंगा जल छोड़ा गया। नरौरा बांध से जल आज और कम आया है।
बिठूर से जुड़े गांव चैनपुरवा, भगवानदीनपुरवा, गिल्लीपुरवा, दुर्गापुरवा , शिवदीनपुरवा, प्रतापपुर हरी, डल्ला पुरवा, भारतपुरवा, ईश्वरीगंज में नजर रख जा रही है। गंगा का जलस्तर कम होने से अफसरों ने राहत की सांस ली।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments