कानपुर-इटावा हाईवे किनारे टॉफी और चॉकलेट फेंकने वाली सेल्स फर्म सील, जांच जारी
NOI संवाददाता, कानपुर। कानपुर-इटावा हाईवे किनारे फर्टिलाइजर के सामने एक्सपायर डेट की टॉफियां व चॉकलेट फेंके जाने के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने संबंधित फर्म को सील कर दिया है। मामले की जांच भी कराई जा रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को पनकी के इस्पात नगर स्थित फर्म सुधा सेल्स को सील कर दिया गया है।
सोमवार रात प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराई गई थी। मौके से मिले टॉफी के रैपर और मूल पैकेट की पड़ताल में पता चला कि पैकेट सुधा सेल्स प्रतिष्ठान से फेंके गए हैं।
इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को फर्म के कार्यालय में भेजा गया। वहां कर्मियों से पूछताछ की गई और संचालक के शहर से बाहर होने की जानकारी मिली। कोई जवाब नहीं मिलने पर सील करने की कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि मालिक के लौटने व अधिकारियों द्वारा परिसर का निरीक्षण किए जाने के बाद ही फर्म को कामकाज फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।
पनकी औद्योगिक क्षेत्र में लोगों के टॉफियां व चाकलेट बटोरने का वीडियो प्रचलित होने पर दिखा था कि कुछ लोग मोटरसाइकिल व कारों से भी वहां पहुंचे, जिससे इलाके में ट्रैफिक जाम तक हो गया था।
NOTE-यह फोटो एआई टूल की मदद से बनाई गई है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments