कांवड़ यात्रा के दौरान नहीं रुकेगी पढ़ाई, एकेटीयू के कॉलेजों को दिए गए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश
NOI संवाददाता, लखनऊ। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध कॉलेज श्रावण माह की शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को देखते हुए आवश्यकतानुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। यह निर्देश सोमवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि श्रावण माह की शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा के अवसर पर कानून-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से उन क्षेत्रों के कालेजों को बंद करने के जारी आदेश दिए गए हैं।
ऐसे में शैक्षिक कैलेंडर 2026-27 के तहत निर्धारित पठन-पाठन और कक्षाओं का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए संस्थान आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन माध्यम से भी कक्षाओं का संचालन कर सकते हैं।
इसकी सूचनाएं छात्र-छात्राओं को समय से विश्वविद्यालय की वेबसाइट, ईआरपी पोर्टल, ई-मेल और वाट्सएप समूहों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे उनकी शैक्षणिक गतिविधियां बाधित न हों और परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जा सकें।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments