Cremation of Kalyan Singh: नरौरा घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, पुत्र राजवीर सिंह व दो पौत्र ने दी मुखाग्नि
बुलंदशहर, NOI : भारत की राजनीति में दृढ़ता, पारदर्शिता, आर्दश व मूल्य की प्रतिकृति उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित बंशी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी।
इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेताओं ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम दर्शनों के लिए भारी जनसैलाब यहां पर उमड़ा। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को नरौरा में श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पूर्व उनकी पार्थिव देह को कर्मभूमि अलीगढ़ से जन्मभूमि उनके पैतृक गांव अतरौली लाया गया था। अब उनके गांव में लोग अपने जनप्रिय नेता का अंतिम दर्शन किए।
अंतेष्टि स्थल पर शांति पाठ
नरौरा के बच्चा पार्क स्थित अंत्येष्टि स्थल पर केशव प्रसाद मौर्य सहित कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। अंतेष्टि स्थल पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। अंतेष्टि स्थल के पास लोगों की भारी भीड़ रही। पुरहित मंडल ने शांति पाठ शुरू किया। प्रवेश द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं अंतेष्टि स्थल पर प्रवेश कर रहे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को आईजी प्रवीण कुमार ने रोक लिया था, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने गेट पर जाकर मोहित बेनीवाल को प्रवेश दिलाया। अंत्येष्टि स्थल के बाहर जमा लोगों की भीड़ बाबू जी अमर रहे के नारे लगती रही।
इसके पूर्व कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रद्धांजलि दी। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अतरौली पहुंच गईं, कुछ ही देर के अंतर पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी पहुंच गए हैं। राज्यपाल व डिप्टी सीएम ने श्रद्धांजलि दी। करीब पौने दो बजे कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा नरौरा के लिए रवाना हो गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।
गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने के लिए अतरौली पहुंचे हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान कल्याण सिंह की कर्म भूमि अतरौली पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अमित शाह व शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को वहां पर श्रद्धांजलि दी है।

भाजपा को हमेशा खलेगी कल्याण सिंह की कमी : अमित शाह
देश के गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पूर्व सीएम कल्याण सिंह (बाबूजी) को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कहा कि राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था, उसी दिन मेरी बाबु जी बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। बाबू जी का पूरा जीवन यूपी के विकास व गरीब लोगों के लिए समर्पित रहा। देश को बेहतर दिशा दी। विकास को नई गति। बाबू जी के जाने से भाजपा में जो जगह खाली हुई है, उसकी लंबे समय तक भरपाई नहीं हो सकती। बाबू जी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में न रहते हुए भी अपनी पूरी भूमिका रखते थे। युवा भी बाबू को आदर्श मानते है। वह हमेशा भाजपा के प्रेणा श्रोत रहेंगे।
.jpg)
कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसमूह
ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग दर्शन को उमड़े
अंतिम दर्शन को हर आंखें रहीं बेताब। गांव-गांव से लोग रामघाट रोड पहुंच गए थे। अपनी माटी की ओर बाबूजी का पार्थिव देह ज्यों-ज्यों पहुंच रहा था भावुकता बढ़ती जा रही थी। महिलाएं भी सड़क के किनारे खड़ी रहीं।
पैतृक गांव के अंदर नहीं ले जाया गया पार्थिव देह
कल्याण सिंह का पार्थिव देह स्टेडियम से अतरौली के लिए ले जाया गया। इस दौरान पार्थिव शरीर को उनके गांव के अंदर नहीं ले जाया गया।
हर तरफ गूंज उठा जय श्रीराम गूंज उठा
बाबू जी की अंतिम यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों की भीड़ जमा रही। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।






0 Comments
No Comments