राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में कहा कि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो सभी दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे।

आरोप लगाया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट का पन्ना नंबर छह अब तक दबाकर रखा गया था। 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट मांगी, लेकिन उसी दिन आरोपियों को क्लीन चिट मिलने की खबरें सामने आईं।

इसे उन्होंने जांच और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी को प्रभावित करने की कोशिश बताया। पार्टी कार्यालय में पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि एसआईटी अध्यक्ष किरन एस को पत्र भेजकर 26 दस्तावेज सौंपने के लिए समय मांगा है। साथ ही भाजपा पर सरकारी स्कूल बंद करने और युवाओं को रोजगार के बजाय लाठियां मिलने का भी आरोप लगाया।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement