संवाद सहयोगी, NOI, कल्याणपुर (कानपुर)। पनकी में एमआईजी रोड पर स्थित ओला शोरुम में भीषण आग लग गई।मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है।

एमआइजी रोड पर स्थित त्रिपाठी गेस्ट हाउस के सामने ओला शोरुम में मंगलवार देर रात आग लग गई ।आग लगने की सूचना पर अफरा तफरी मच गई।आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस और फायर को दी गई।सूचना पाकर पनकी के साथ ही फजलगंज फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

इमारत से भीषण धुआं और लपटे बाहर तक निकल रही थी।करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।घटना में कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि आग में जलकर कई वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जा रही है।अभी नुकसान का आकलन नहीं हुआ है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement