राज्य ब्यूरो NOI, लखनऊ। पंचायती राज विभाग में विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं व अन्य कार्यों के बढ़ने से सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की जिम्मेदारियां अधिक बढ़ गई हैं। जिसे देखते हुए एडीओ (पंचायत) के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाने का निर्णय लिया गया है।अभी तक 100 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाते रहे हैं। योजनाओं व कार्यों में अनुभव व युवा शक्ति का समन्वय स्थापित करने के लिए एडीओ (पंचायत) की सेवा नियमावली में संशोधन किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित प्रदेश कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को स्वीकृति दी गई। इस समय पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), डिजिटल लाइब्रेरी, बहुद्देशीय पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण, उत्सव भवनों का निर्माण जैसे काम चल रहे हैं।

विकास खंड स्तर पर एडीओ (पंचायत) द्वारा ग्राम पंचायत में हो रहे कार्यों का निरीक्षण व सत्यापन किया जाता है। इसके साथ ही समय समय पर होने वाले सामान्य निर्वाचन व त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के कार्य में भी इनकी भूमिका होती है। प्रदेश में एडीओ (पंचायत) के 826 पद स्वीकृत हैं। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement