यूपी में भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों से तेज वर्षा जारी है, और मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों से तेज वर्षा का दौर जारी है। वहीं, कई जिलों में मौसम विभाग की तरफ से आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
प्रदेश में बीते 24 घंटे में पूर्वी यूपी के कायमगंज में 8 सेमी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भी बारिश हुई।
यूपी में बारिश का अलर्ट
प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के पूर्वी हिस्से में 11 से 17 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर छिटपुट से लेकर हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हवाएं चलने का अनुमान है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग ने 11 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 12 से 17 सितंबर के दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना गई है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments