उत्तर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन गांवों में महिलाओं की आय का प्रमुख स्रोत बन रहा है, जहां 3.94 लाख महिला सदस्यों में से 72,669 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं।

NOI ब्यूरो, लखनऊ। दुग्ध उत्पादन अब प्रदेश के गांवों में महिलाओं की नियमित आय का बड़ा जरिया बन रहा है। प्रदेश में प्रतिवर्ष करीब 3931 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। इससे जुड़ी 3.94 लाख महिला सदस्यों में 72,669 लखपति दीदी बन चुकी हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की बैठक में इस मॉडल को सभी 75 जिलों के गांवों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने और पंजीकरण व दस्तावेजों की प्रक्रिया सरल बनाने को कहा।

72669 बनीं लखपति दीदी

इससे महिलाओं के साथ किसानों और युवाओं को भी जोड़ने पर जोर दिया गया। अभी पांच मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों के जरिये 42 जिलों के 7,220 गांवों में काम हो रहा है।

इनके जरिये प्रतिदिन 10.77 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। कुल कारोबार 5,839 करोड़ रुपये है, जिसमें 133 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ अर्जित हुआ है।

Note : यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement