कानपुर के दो ठगों ने की 5600 करोड़ की ठगी, हैदराबाद से गिरफ्तार, एक के खिलाफ 86 शिकायतें
कानपुर के दो ठगों, शाहवेज वारिस और सलमान को 5600 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। साइबर टीम ने उन्हें 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है, जिसमें शाहवेज पर एनसीआरपी पोर्टल पर 86 शिकायतें दर्ज हैं।
NOI संवाददाता, कानपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साइबर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5600 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपितों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान बेकनगंज निवासी शाहवेज वारिस और चमनगंज निवासी सलमान के रूप में हुई है। दोनों को 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई अब तक सामने आए साइबर ठगी के मामलों में सबसे बड़ी रकम से जुड़ी है।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि जांच में शाहवेज वारिस की भूमिका प्रमुख रूप से सामने आई है। उसके खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 86 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अब इन शिकायतों के आधार पर आरोपित के नेटवर्क, बैंक खातों और लेनदेन की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में देश के अलग-अलग हिस्सों में बैठे लोगों से संपर्क और रकम के लेनदेन के संकेत मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों के तार कानपुर में सामने आए साइबर ठगी के पुराने मामलों से भी जुड़े मिले हैं। इनमें आनलाइन निवेश, डिजिटल लेनदेन और दूसरे तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर रकम हड़पने की शिकायतों की भी जांच की जा रही है। साइबर टीम पुराने मुकदमों और एनसीआरपी शिकायतों का मिलान कर रही है, ताकि आरोपितों की वास्तविक भूमिका और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों, फर्जी बैंक खातों और ठगी की रकम के प्रवाह का पता लगाने में जुटी है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments