कानपुर-हमीरपुर रोड पर पतारा में एक रोडवेज बस के इंजन से धुआं उठने से अफरातफरी मच गई। हालांकि, सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बस से उतर गए और किसी को कोई चोट नहीं आई।

NOI संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। यूपी रोडवेज बस लगातार यात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रहीं हैं। कभी टायर फटने तो कभी पंचर होने की समस्या के बाद अब चलती बस में धुआं उठने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस के अंदर और बाहर धुआं ही धुआं होने से यात्री उतर कर भागे।

कानपुर-हमीरपुर रोड पर पतारा में रोडवेज बस में लगी आग। हालांकि, बस से सवारियां समय पर उतर आईं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं। बताया कि इंजन से तेज धुआं उठना शुरू हुआ था। लेकिन, बस को खड़ी कर देने के कुछ देर बाद धुआं बंद हो गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement