मेरठ का जनता पीजी कॉलेज अब कहलाएगा चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज, शासन ने नाम बदलने की दी मंजूरी
मेरठ के फलावदा स्थित जनता पीजी कॉलेज का नाम अब चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज कर दिया गया है।
NOI ब्यूरो, लखनऊ। मेरठ के मवाना तहसील के फलावदा कस्बा स्थित जनता पीजी कॉलेज का नाम अब चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज होगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की कार्यपरिषद की संस्तुति के आधार पर शासन ने कॉलेज का नाम बदलने की कार्यवाही पूरी की है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इसे महापुरुषों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
मंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का देश और प्रदेश के सामाजिक, शैक्षिक और कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके नाम से शिक्षण संस्थान जुड़ने से विद्यार्थियों को उनके विचारों, संघर्ष और योगदान को जानने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय ने कॉलेज का नाम बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने प्रस्ताव पर विचार कर नाम परिवर्तन की संस्तुति की थी।
इसके बाद शासन स्तर पर नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारपरक बनाने के साथ उनकी पहचान और शैक्षिक वातावरण मजबूत करने पर भी काम कर रही है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments