Weather Today: UP में विदाई से पहले मानसून की पलटवार बारिश, लखनऊ समेत 35 जिलों में 48 घंटे बरसेंगे बादल
मानसून की विदाई से पहले उत्तर प्रदेश में बारिश ने फिर जोर पकड़ा है, बंगाल की खाड़ी में बने गहन अवदाब के कारण पूर्वी और दक्षिणी यूपी में वर्षा बढ़ी है। लखनऊ समेत करीब 35 जिलों में अगले 48 घंटों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, जिसमें 25 और 26 सितंबर को कई स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट है।
NOIसंवाददाता, लखनऊ। मानसून की विदाई (UP Weather Today) से पहले प्रदेश में बारिश ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। बंगाल की खाड़ी में बने गहन अवदाब के प्रभाव से गुरुवार से पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ी हैं। अब अगले 48 घंटे में लखनऊ समेत करीब 35 जिलों में मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।
पूर्वांचल में बारिश की तीव्रता अधिक रहने के साथ शुक्रवार देर शाम तक इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी पहुंचने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments