कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव, निष्कासित पार्षद रोक के बाद भी पहुंचे, हंगामा
कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी के छह रिक्त सदस्यों के चुनाव के दौरान निष्कासित पार्षद पवन गुप्ता के पहुंचने पर हंगामा हुआ। कांग्रेस पार्षद दल ने चुनाव से पहले कथित टेंडर घोटाले पर चर्चा की मांग की, जिससे सदन में गहमागहमी रही।
NOI संवाददाता, कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी के रिक्त छह सदस्यों के चुनाव के लिए शनिवार दोपहर दो बजे से सदन की बैठक शुरू हुई। इसमें नए सदस्यों को सर्वसम्मति से चुनने की तैयारी है। सदन शुरू होते ही निष्कासित पार्षद पवन गुप्ता रोके बावजूद महापौर प्रमिला पांडेय के सामने आ पहुंचे। इससे हंगामा शुरू हो गया।
कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य होते हैं। इनमें से भाजपा के पांच और सपा के एक सदस्य का कार्यकाल पिछले माह समाप्त हो चुका है, जबकि भाजपा के पांच व सपा की एक सदस्य अभी पद पर हैं। इस बीच कांग्रेस पार्षद दल के नेता हाजी सुहेल अहमद ने महापौर को पत्र भेजकर चुनाव से पहले कथित टेंडर घोटाले पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में उजागर हुए मामलों से पार्षदों की छवि धूमिल हो रही है, इसलिए सदन में अधिकारियों से जवाब तलब किया जाए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments