कानपुर में सितंबर की औसत बारिश का टूटा रिकॉर्ड, कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
कानपुर में सितंबर माह में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहाना हुआ है।
NOI संवाददाता, कानपुर। सितंबर में मानसून की सक्रियता ने कानपुर में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से काफी ऊपर पहुंचा दिया है। बीते 36 घंटे से शहर में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 23 सितंबर तक ही 232.8 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी थी।
सितंबर में कानपुर की सामान्य औसत वर्षा 169 मिमी रहती है। इस तरह सामान्य से करीब 64 मिमी अधिक वर्षा पहले ही हो चुकी थी और इसके बाद बीते दो दिनों में हुई वर्षा ने यह अंतर और बढ़ा दिया है। वर्तमान आंकड़ा सामान्य से करीब 120 प्रतिशत अधिक पहुंच गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments