किसानों ने कानपुर में मंडलायुक्त कार्यालय पर आलू की गिरती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से आलू के दाम निर्धारित करने, लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम मूल्य देने और कर्ज माफी सहित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

NOIसंवाददाता, कानपुर। आलू की लगातार गिरती कीमतों से परेशान किसानों ने शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर सरकार से आलू के दाम निर्धारित करने की मांग उठाई। किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अजय अनमोल के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने गले में आलू की माला पहनकर और सिर पर आलू की बोरी रखकर विरोध जताया। किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन अपर आयुक्त सुशीला को सौंपा।

अजय अनमोल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आलू किसान लगातार दो वर्षों से लागत के अनुरूप मूल्य नहीं मिलने से आर्थिक संकट में हैं। फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में किसानों की स्थिति बेहद खराब है। अधिक उत्पादन के बावजूद उचित मूल्य न मिलने से किसान कर्ज में डूब रहे हैं। इसका असर आलू आधारित व्यापार और उद्योग पर भी पड़ रहा है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement