Credit Card Closing Tips: बंद करना चाहते हैं अपना क्रेडिट कार्ड, तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान
नई दिल्ली,NOI: Credit Card यूजर्स के लिए दिन-प्रतिदिन के खर्चों को मैनेज करने के लिए प्रमुख साधनों में से एक है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है जब उपयोगकर्ता ओवरस्पेंडिंग को कम करने और कई कार्डों पर नज़र रखने की परेशानी से बचने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड को बंद करना चाहते हैं। अगर आप मैनेज न कर पाने की वजह से अपने क्रेडिट कार्ड को बंद करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इन पांच बातों का ध्यान में रखना काफी जरूरी है।
सभी बकाया राशि का भुगतान
क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले, सभी बकाया का भुगतान करना बेहद जरूरी है क्योंकि इन पर ब्याज लगता है और अगर आपने अपना बकाया चुकाने में देरी की तो आप पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इससे आपके और उसकी क्रेडिट कार्ड कंपनी के बीच एक स्पष्ट विराम की तरह से होगा। इसके अलावा, यह आपके क्रेडिट स्कोर को भी सुरक्षित रखेगा। यदि उपयोगकर्ता लिक्वीडिटी ईश्यू के कारण बकाया राशि का भुगतान नहीं कर पा रहा है, तो वह बैंक की मदद से स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करके क्रेडिट की शेष राशि को एक नए क्रेडिट कार्ड में स्थानांतरित कर सकता है।
कार्ड पर कोई भी स्थाई निर्देश ना हो
कई बार ऐसा होता है कि उपयोगकर्ताओं के पास नेटफ्लिक्स या इस प्रकार के अन्य प्लेटफॉर्म की सदस्यता हो सकती है, या फिर वे कार्ड से EMI और अन्य बिलों का भुगतान भी कर रहे होते हैं। कार्ड बंद करने से पहले इन भुगतानों को रोकने की सलाह दी जाती है। क्रेडिट कार्ड को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने के बाद ये भुगतान स्वचालित रूप से बंद नहीं होते हैं। जब तक आपको बकाया न होने का प्रमाणपत्र या लिखित पुष्टि नहीं मिल जाती, या आप यह सुनिश्चित नहीं कर सकते कि कार्ड ठीक से बंद कर दिया गया है, बिल का भुगतान जारी रहेगा। यदि उपयोगकर्ता इसकी जानकारी ना होने के कारण भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है और देय तिथि के भीतर पैसे का भुगतान नहीं करने पर उपयोगकर्ताओं से जुर्माना शुल्क भी लिया जाएगा।
क्रेडिट कार्ड की एज पर विचार
क्रेडिट कार्ड बंद करते समय, कार्ड की एज पर भी विचार करना जरूरी होता है, क्योंकि क्रेडिट खाते की उम्र क्रेडिट स्कोर की गणना पर एक बड़ा प्रभाव डालती है। क्रेडिट कार्ड जितना पुराना होगा, क्रेडिट स्कोर में उसका योगदान उतना ही अधिक होगा। एक पुरानी क्रेडिट लाइन होने से संकेत मिलता है कि यूजर एक जिम्मेदार उधारकर्ता रहा है और इसलिए वह क्रेडिट योग्य हैं और सबसे अच्छे क्रेडिट कार्ड ऑफ़र के लिए पात्र है।
भविष्य में लोन लेने की कोई योजना ना हो
कार्ड के उपयोग से पता चलता है कि उपयोग अवधि के दौरान यूजर जिम्मेदार उधारकर्ता रहे हैं और उनका क्रेडिट स्कोर में योगदान बढ़ता रहता है। क्रेडिट कार्ड बंद करने से क्रेडिट स्कोर कम हो जाता है। कार्ड जितना पुराना होगा, स्कोर में योगदान उतना ही अधिक होगा। कम स्कोर होने होने से ऋण पर ज्यादा ब्याज दर देना पड़ता है। यदि आपको को एजुकेशन लोन या होम लेने की आवश्यकता है, तो ऐसे में यह आपके लिए महंगा हो सकता है। अगर आप आने वाले कुछ वक्त में लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो कार्ड बंद करने से बचना चाहिए।
कार्ड पर मौजूद ऑफर्स को यूज करना
क्रेडिट कार्ड ऑफ़र इसके रिवॉर्ड पॉइंट हैं जिन्हें कैशबैक, छूट, कूपन आदि जरिए भुनाया जा सकता है। कई बार बहुत से लोग लंबे समय से जमा किए हुए अपने रिवॉर्ड पॉइंट पर नज़र नहीं रखते हैं। इसलिए अपना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले इनको प्रयोग कर लेना चाहिए और उसके बाद ही अपने क्रेडिट कार्ड को बंद करना चाहिए।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!