जेवर एयरपोर्ट का नाम 'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' रखने का भाजपाइयों ने किया स्वागत, बताया ऐतिहासिक निर्णय
भाजपाइयों ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम 'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' रखने के फैसले का स्वागत किया है।
NOIब्यूरो, लखनऊ। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम ‘नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने के निर्णय का भाजपाइयों ने स्वागत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की यह वैश्विक उड़ान विकसित भारत के संकल्प को और अधिक गति देगी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नाम पर एयरपोर्ट का प्रस्ताव प्रधानमंत्री के सेवाभाव, सुशासन, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट समर्पण का गौरवपूर्ण सम्मान है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट उनकी दीर्घ सार्वजनिक सेवा यात्रा के प्रति सम्मान है। यह एतिहासिक निर्णय है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments