उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर पड़ रहा है, हालांकि शनिवार को पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

NOIसंवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का दौर शुक्रवार से कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि शनिवार को पश्चिमी जिलों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।

जम्मू-कश्मीर के आसपास बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन लखनऊ और आसपास के अलावा पूर्वी यूपी में आसमान साफ रहने के पूर्वानुमान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि दक्षिणी जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

शनिवार को जम्मू-कश्मीर के आसपास विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी यूपी में दिख सकता है। इसके चलते पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है, लेकिन भारी बरसात की कोई चेतावनी नहीं है।

रविवार से अधिकतम तापमान बढ़ने लगेगा। दिन के पारा में दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में पिछले दिनों बारिश और ठंडी हवा के कारण बनी ठंडक के बाद लोगों को फिर से गर्मी का एहसास हो सकता है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement