लखनऊ की बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे अर्पित विजयवर्गीय, 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं विजयवर्गीय
DCP Traffic Lucknow: 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ का DCP ट्रैफिक बनाया गया है। वह राजधानी की यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
NOI डेस्क, लखनऊ : बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक पद से बीते दिनों लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में स्थानांतरित अर्पित विजयवर्गीय को डीसीपी के पद तैनाती मिली है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने उनको DCP ट्रैफिक के पद पर तैनात किया है। अर्पित विजयवर्गीय अब लखनऊ के बेलगाम ट्रैफिक को दुरुस्त करेंगे, उनसे पहले यह जिम्मेदारी रुबीना त्यागी के पास थी, जिनका ट्रांसफर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के पद पर किया गया है।
2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ का DCP ट्रैफिक बनाया गया है। वह राजधानी की यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। राजस्थान के कोटा निवासी अर्पित विजयवर्गीय ने IIT कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्हें बैंक में आठ लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी मिली थी, लेकिन सिविल सेवा का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी।
सिविल सेवा परीक्षा में तीन बार असफल होने के बाद चौथे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की और यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी बने। अर्पित विजयवर्गीय बाराबंकी से पहले बरेली और सहारनपुर में सेवाएं दे चुके हैं। मुजफ्फरनगर में SP सिटी रहे और 12 मार्च 2023 को बागपत के एसपी बने। वह बाराबंकी में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अब उन्हें राजधानी लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अर्पित विजयवर्गीय पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के पद पर 15 अप्रैल 2025 से सात अक्टूबर 2026 तक तैनात थे। उनको 15 अगस्त 2024 और 26 जनवरी 2026 को डीजी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर से भी सम्मानित किया गया था।
2014 बैच की IPS अधिकारी रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) थीं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments