बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम? IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
कल का मौसम: मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, बिहार में अगले सात दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
NOI डेस्क, पटना। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी 12 अक्टूबर 2026 के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अगले 7 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी हफ्ते के लिए राज्य भर में किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है।
बीते 24 घंटे के मौसम का हाल
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिण-मध्य भाग के एक-दो स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई, जिसमें लखीसराय के हलसी में 3.8 मिमी वर्षा हुई। राज्य के शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहा।
पिछले 24 घंटे में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.4°C कैमूर (भभुआ) में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5°C डेहरी (रोहतास), वाल्मीकि नगर (पश्चिम चम्पारण) और अर्राबारी (किशनगंज) में दर्ज किया गया। उत्तर और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4°C की वृद्धि दर्ज की गई है।
कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1 से 3°C की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है।
कल 13 अक्टूबर मंगलवार को अधिकांश जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण आदि में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 16 से 18 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछेक जिलों में स्थानीय स्तर पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट वर्षा हो सकती है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!