उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप खिलेगी। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी।

NOIसंवाददाता, लखनऊ। राजधानी और आसपास के जिलों के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले तीन दिन से मौसम साफ है। तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि भी दर्ज की गई है।

शनिवार और रविवार को पश्चिमी क्षेत्र के कई इलाकों में हल्की बरसात हुई। वहीं, लखनऊ समेत करीब 50 जिलों में सोमवार को तेज चटक धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश के लगभग 52 से ज्यादा जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 15 की रात से दो दिन दिन के लिए तराई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

हालांकि सोमवार को सहारनपुर, शामली मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। यहां नवरात्र के दूसरे दिन भी गुलाबी ठंड का हल्का-हल्का अहसास हुआ। 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी इलाकों में उतार-चढ़ाव जारी है, जबकि मध्य एवं पूर्वी यूपी में इस सप्ताह बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

सोमवार को लखनऊ में दिन का पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगभग 55 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

हालांकि, तेज धूप के बावजूद अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से नीचे बना रहा, लेकिन अब धीरे-धीरे रात में ठंड बढ़ेगी। एक सप्ताह बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement