कानपुर चिड़ियाघर में हीमोप्रोटोजोआ संक्रमण से चार काले हिरणों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। अब अन्य हिरणों का टीकाकरण किया जा रहा है, जिससे आगे कोई मौत नहीं हुई है।

NOI  संवाददाता, कानपुर। चिड़ियाघर में 15 दिन में चार काले हिरणों की मौत के बाद चिड़ियाघर प्रशासन की नींद खुल गई है। हिरणों की मौत का कारण हीमोप्रोटोजोआ संक्रमण (खून में होने वाले संक्रमण) सामने आने के बाद यहां पर अन्य 75 हिरणों का वैक्सीनेशन टीकाकरण किया जा रहा है।

अब तक 50 हिरणों का टीकाकरण हो चुका है। इसके अलावा अन्य जानवरों का भी टीकाकरण करने की तैयारी है। टीकाकरण शुरू होने के बाद से किसी भी हिरण की मौत की सूचना नहीं आई, इसलिए ये माना जा रहा है कि वैक्सीनेशन का असर दिख रहा है।

दूसरे जानवरों में भी टीकाकरण करने की तैयारी

इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) के वैज्ञानिकों के अनुसार हीमोप्रोटोजोन का संक्रमण खून चूसने वाली मक्खियों के जरिये एक जानवर से दूसरे में फैलता है, इसके इंफेक्शन से बचने के लिए ही जानवरों का टीकाकरण कराया जा रहा है।

काले हिरणों की जान ले रही हीमोप्रोटोजोन बीमारी अन्य जानवरों के लिए खतरे का संकेत है। इसको देखते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने काले हिरणों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। अभी करीब 75 हिरणों में से 50 का टीकाकरण हो चुका है। आने वाले दो-तीन दिनों में अन्य जानवरों में भी टीकाकरण करने की तैयारी है।

काले हिरणों का टीकाकरण किया जा रहा है। 40 हिरणों को टीका लगाया जा चुका है। जल्द ही सभी हिरणों का टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य जानवरों का टीकाकरण कराए जाने की तैयारी है। जरूरत के अनुसार जानवरों की लिस्ट तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण होगा।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement