लखनऊ में जमीन खरीदने का बढ़िया मौका, LDA की वरुण विहार योजना में 4000 प्लॉटों के लिए जल्द शुरू होगी बुकिंग
एलडीए की वरुण विहार योजना में जल्द ही 4000 अतिरिक्त भूखंडों की बुकिंग फिर से शुरू होगी। इसके लिए दो नए सेक्टरों में पंजीकरण शुरू करने का प्रस्ताव रेरा को भेजा गया है।
NOI संवाददाता, लखनऊ। एलडीए की वरुण विहार योजना में फिर भूखंडों की बुकिंग होगी। योजना में 4000 अतिरिक्त भूखंडों की बुकिंग खोलने की तैयारी है। इसके लिए दो और सेक्टरों में पंजीकरण शुरू करने का प्रस्ताव रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) को भेजा गया है।
रेरा से मंजूरी मिलते ही इन सेक्टरों के भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू कराया जाएगा। इससे अधिक लोगों के लिए योजना में भूखंड पाने का रास्ता खुलेगा।
वरुण विहार योजना के तहत अभी दो सेक्टरों में भूखंडों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। योजना को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 23549 लोग योजना का ऑनलाइन विजिट कर चुके हैं। इनमें से 11800 लोगों ने बुकलेट खरीदी है, जबकि 3959 लोग भूखंडों के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के इन आंकड़ों के बीच एलडीए अब दो और सेक्टरों में बुकिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
पंजीकरण के लिए रेरा में प्रस्ताव भेजा गया
प्राधिकरण ने नए सेक्टरों में पंजीकरण शुरू करने के लिए रेरा में प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
करीब 4000 अतिरिक्त भूखंडों की बुकिंग खुलने से योजना में आवेदन करने के इच्छुक लोगों को नए विकल्प मिल सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, वरुण विहार के दो सेक्टरों में भूखंडों की बुकिंग जल्द फिर खोली जाएगी। इनके पंजीकरण के लिए रेरा में प्रस्ताव भेजा गया है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!