Shraddha Dubey: शिवा शर्मा को लखनऊ में बालू अड्डा के पास अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैट की बालकनी से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

NOI  डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई करोड़पति कारोबारी 28 वर्षीय शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी सुलझ नहीं सका। शिवा शर्मा की मौत के मामले में लिव-इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे, श्रद्धा की बहन रश्मि और श्रद्धा की दोस्त आमिर भी वांछित है। इनके नेपाल भागने का संभावना बार्डर के पास इनकी कार मिलने के पुख्ता हो रही है।

शिव शर्मा मौत मामले में श्रद्धा दुबे के खिलाफ ब्लैकमेल और मारपीट के पारिवारिक आरोपों के आधार पर हत्या की एफआईआर कराई गई है। छह दिन से बहन और दोस्त के साथ फरार श्रद्धा की कार नेपाल सीमा पर लावारिस हालत में मिली है। उसके बहन रश्मि और आमिर के साथ नेपाल भागने की संभावना है। लखनऊ पुलिस ने तीनों के खिलाफ 25-25 ₹हजार का इनाम घोषित किया है। वह नेपाल भाग गई है।

लखनऊ की हाई प्रोफाइल मॉडल और प्रभावशाली शख्स श्रद्धा दुबे पर अपने लिव-इन पार्टनर और करोड़पति बिजनेसमैन शिवा शर्मा को लखनऊ में बालू अड्डा के पास अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैट की बालकनी से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

शिवा की मां रंजना शर्मा ने आरोप लगाया कि श्रद्धा ने उनके बेटे को कई दिनों से बंधक बना रखा था और वह लंबे समय से उसे प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धा शिवा को सिगरेट से जलाती थीं। मौत के वक्त शिव सिर्फ अंडरवियर में थे और उनके चेहरे पर लिपस्टिक के ढेर सारे निशान थे और शरीर पर कई चोटें थीं।

शिवा शर्मा 'वंदे मातरम चिकन' नाम की कपड़ों की दुकान और 'आंगन' नाम का रेस्टोरेंट चलाते थे। उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 141K फॉलोअर्स हैं। श्रद्धा कुछ म्यूजिक एल्बम में भी नज़र आ चुकी हैं। रंजना का आरोप है कि श्रद्धा के संबंध शिवपाल यादव जैसे नेताओं, सीनियर अफसरों और एस. श्रीसंत जैसे क्रिकेटरों से थे, और वह अपने इन हाई-प्रोफाइल संपर्कों की वजह से उनके बेटे को धमका रही थीं। पुलिस ने श्रद्धा, उनकी बहन रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर दानिश के खिलाफ FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement