भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए 15 और 16 अक्टूबर को मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है।

NOI  डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के इलाकों में निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर ऊपरी हवा का एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम

15 और 16 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ और सहारनपुर समेत कुछ जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 15 अक्टूबर को कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

पूर्वी यूपी में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। हालांकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। लेकिन रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

किसानों के लिए एडवाइजरी 

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें या तिरपाल से मजबूती से ढककर बांधें। आम जनता को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित आश्रय लेने, पेड़ों के नीचे न खड़े होने तथा बिजली/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्लग निकाल देने की सलाह दी गई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement