सांसद पप्पू यादव ने राज्यपाल से मिलकर बिहार में बाढ़ राहत, राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों को मुआवजा और पुल टूटने की जांच जैसे मुद्दे उठाए।

NOI  ब्यूरो, पटना। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने बुधवार को राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने बिहार में बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, राहत-बचाव कार्यों और राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का मुद्दा राज्यपाल के समक्ष उठाया।

'जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय...'

उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर पुल टूटने की घटनाओं की जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों तक समय पर राहत पहुंचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की मांग

उन्होंने कहा कि बचाव कार्यों में लापरवाही से लोगों की परेशानी बढ़ती है। राघोपुर नाव हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की भी उन्होंने मांग की।

उन्होंने पुल टूटने की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया। इसके अलावा शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवाल भी राज्यपाल के सामने रखे।

ज्ञापन में कुशल युवा कार्यक्रम केंद्रों के बंद होने, बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों के आंदोलन, नए डिग्री कॉलेजों में विभिन्न विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था और बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करने जैसे मुद्दे शामिल रहे।

पप्पू यादव ने इन मामलों में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान की जरूरत बताई।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement