फरार श्रद्धा दुबे ने 12 घंटे में जारी किए तीन वीडियो संदेश, बोली-अधिक परेशान किया गया तो कर लूंगी सुसाइड
Video Messages of Shraddha Dubey: उसने नौ अक्टूबर को भी बीयर पी रखी थी और नशे में मेरे फ्लैट में आया था। वह सुसाइड करने की बात कर रहा था, लेकिन मैंने उसे पकड़ रखा था।
NOI डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के बड़े कारोबारी और लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित हाई प्रोफाइल मॉडल श्रद्धा दुबे ने 12 घंटे में तीन वीडियो संदेश जारी करने के साथ अपनी सफाई पेश की। तीसरे वीडियो में श्रद्धा ने अपने को बेकुसूर बताया और कहा कि शिवा शर्मा ने आत्महत्या की है।
श्रद्धा दुबे की नेपाल में घूमते हुए कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हैं। जिनसे कन्फर्म हो रहा है कि वो नेपाल में ही है और वहां से कहीं और भागने की तैयारी में है। श्रद्धा दुबे ने 12 घंटे में तीसरा वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया और अपने को बेकुसूर बता रही है। श्रद्धा दुबे ने नया वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है. उसका दावा है कि शिवा ने हत्या नहीं बल्कि सुसाइड किया था और उसने उसे खुद बालकनी से कूदते देखा है।
उसने तीसरे वीडियो में नौ अक्टूबर की पूरी दास्तां बताई और कहा कि यह हत्या नहीं है। संदेश में कह रही है मैं श्रद्धा दुबे, जिसका नाम शिवा हत्याकांड में बार-बार उछाला जा रहा है। मेरा उससे कोई मतलब नहीं था, मेरा उस हत्या से कोई मतलब नहीं था। वह हत्या नहीं थी, वह एक सुसाइड था, ठीक है। मैंने अपने फ्लैट से अपनी आंखों से देखा उसको कूदते हुए, ठीक। अगर वहां के सीसीटीवी कैमरे निकलेंगे, सब कुछ निकलेगा, तो उसमें दिखेगा कि वह किस तरह से कूद रहा है।
इसके साथ ही श्रद्धा ने बताया कि घटना वाले दिन शिवा ने एक चाय वाले से फोन कराया और हम दोनों ने बात की। इसके बाद मैं उससे मिलने गए। वो मेरी गाड़ी में मेरे साथ दैनिक चौराहे तक आया, उसकी बीएमडब्ल्यू मेरा ड्राइवर लेकर आया। मेरी बहन रश्मि तो उसको जानती तक नहीं है।
वह बड़े कर्ज यानी पचास लाख रुपये से अधिक के कर्ज में था और डिप्रेशन में था। उसने नौ अक्टूबर को भी बीयर पी रखी थी और नशे में मेरे फ्लैट में आया था। वह सुसाइड करने की बात कर रहा था, लेकिन मैंने उसे पकड़ रखा था।
खुद को बेकुसूर बता रहा है और दावा कर रही है कि शिवा शर्मा ने आत्महत्या की है। इसके साथ ही अपना नाम किसी भी ब्यरोकेट, नेता और क्रिकेटर के साथ न जोड़ने की विनती कर रही है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!