Delhi- NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, काले बादल और ठंडी हवाओं के बीच बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में काले बादलों और बारिश से मौसम सुहाना हो गया है, जिससे गर्मी से राहत मिली है और त्योहारों का उत्साह बढ़ गया है।
NOI ब्यूरो, नई दिल्ली। सिलसिलेवार धरना प्रदर्शनों से जूझती दिल्ली में गुरुवार की सुबह मौसम का एक अलग ही सुहाना मिजाज देखने को मिला। आकाश में छाए काले बादलों और ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश ने शहर में हल्की ठंडक की दस्तक दे दी है।
ऐसे में जब नवरात्रि के पावन दिवसों के साथ त्योहारों का सीजन नजदीक है, इस खुशनुमा मौसम ने शहर की रौनक और फेस्टिव मूड को और बढ़ा दिया। वहीं, एनसीआर में भी कई जगहों पर मौसम का नजारा बदला मिला।
कई जनपदों में सुबह से बदला दिखा नजारा
गुरुवार को दिन की शुरुआत ही ठंडी हवा के झोकों के साथ हुई। इस बीच सोनीपत और नारनौल में काले बादलों में डेरा जमा लिया। कुछ ही देर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की फुहारें पड़ने लगीं। सुबह से बादल छाने के बाद नोएडा में दोपहर तक तेज बारिश होने लगी। ऐसे में पंडाल और मेले वाले स्थान पानी से सराबारे हो गए।
हालांकि, नवरात्रि के व्रत कर रहे लोगों को जरूर कुछ राहत मिली है। दिल्ली में तो सुबह से ही रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन कई स्थानों पर लगे विराट पूजा पंडाल भीग गए, जिससे आयोजकों की चिंता बढ़ गई
इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोनीपत में दिन में गहरी शाम सा धुंधलका सा छाने लगा था। यही नजारा नोएडा-ग्रेटर नोएडा, पलवल, साहिबाबाद, गाजियाबाद आदि जगहों पर भी देखने को मिला।
वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी/Delhi NCR Weather Update Today) ने राजधानी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
रेवाड़ी में भारी बारिश के चलते मंडी में रखा हजारों कुंतल अनाज भीगने से बर्बाद हो गया।
रेवाड़ी में बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश से नई अनाज मंडी में जलभराव हो गया। वहीं, मंडी में खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल बाजरा भीग गया। बाजरा बेचने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों में रखा अनाज भी बारिश की चपेट में आ गया। कई किसानों ने तिरपाल से बाजरे को ढककर बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद अनाज भीगने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।
उधर, दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। खैर, त्योहारी सीजन की तैयारियों के बीच इस सुहाने और ठंडे मौसम ने बाजारों की रौनक और त्योहारों के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!