कानपुर में ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छूटा तौलिया, तीन महीने बाद दर्द उठा तो सामने आई डॉक्टरों की करतूत
कानपुर के कल्याणपुर स्थित विश्वास हॉस्पिटल में एक महिला के पेट के ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से तौलिया छूट गया। करीब तीन माह बाद दर्द होने पर जांच में इसका खुलासा हुआ, जिसके बाद पति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
NOI संवाददाता, कानपुर। कल्याणपुर के विश्वास हॉस्पिटल में महिला के पेट के ऑपरेशन के दौरान तौलिया छोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
महिला को मकसूदाबदा के ओमशांति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे ऑपरेशन के लिए विश्वास हॉस्पिटल लाया गया।
पीड़िता को ऑपरेशन के करीब तीन माह बाद दर्द हुआ तो जांच में तौलिया फंसे होने का पता चला। पीड़िता के पति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
चार महीने पहले हुआ था ऑपरेशन
कानपुर देहात के मनेठू गांव निवासी मजदूर वीरेंद्र कुमार की 24 वर्षीय पत्नी सोनी को चार माह पूर्व पेट दर्द की शिकायत पर मकसूदाबाद के ओमशांति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
जांच में पता चला कि बच्चेदानी की ट्यूब फटने से पेट में खून जमा है। अस्पताल संचालक अजय ने सोनी के पेट का ऑपरेशन कल्याणपुर के विश्वास हॉस्पिटल में कराया और अपने अस्पताल लाकर डिस्चार्ज कर दिया।
करीब एक माह से सोनी को पुनः पेट में दर्द होने लगा और ऑपरेशन वाली जगह से पस आने लगा। जिसके बाद 11 अक्टूबर को स्वजन उसे लेकर अकबरपुर स्थित राफिल अस्पताल ले गए, जहां 12 अक्टूबर को जांच के बाद ऑपरेशन हुआ। पता चला कि पूर्व में हुए ऑपरेशन में लापरवाही की हद पार करते हुए पेट में तौलिया छोड़ दिया गया था।
वर्तमान में अस्पताल में भर्ती है सोनी
वर्तमान में सोनी अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित पति वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वीरेंद्र ने बताया कि ऑपरेशन के नाम पर ओम शांति अस्पताल संचालक अजय ने ऑपरेशन के नाम पर उनसे डेढ़ लाख रुपये ले लिए।
वहीं विश्वास हॉस्पिटल संचालक जगदीश चंद्र विश्वास ने बताया कि उन्होंने ओम शांति हॉस्पिटल के संचालक अजय को अपना ऑपरेशन थिएटर चार हजार रुपए किराए पर दिया था। उनका मरीज से कोई लेना देना नहीं है।
अजय ऑपरेशन उपकरण, सर्जन डॉक्टर, बेहोशी की डॉक्टर और ओटी असिस्टेंट समेत अन्य जरूरी चीजें खुद ही साथ में लेकर आए थे।
एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!