परविंदर झोटा मर्डर केस को लेकर राहुल गांधी ने पंजाब सरकार को घेरा, बोले- 'शिकायत करने वाला बन जाता है मुलजिम'
राहुल गांधी ने परविंदर झोटा हत्याकांड और पंजाब के हालातों को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार में शिकायतकर्ता ही मुलजिम बन जाता है।
NOI डेस्क, चंडीगढ़। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने कर आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पंजाब में अब नशे के खिलाफ आवाज उठाना जानलेवा साबित हो रहा है और यह सब मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के कार्यकाल में हो रहा है।
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट साझा करते हुए कहा-
पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाना अब जानलेवा हो गया है और यह भगवंत मान की AAP सरकार के राज में हो रहा है।
मानसा: 'नशा रोको, रोजगार दो' अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा को दिनदहाड़े गोली मार दी गई जो एक फेसबुक लाइव पर साफ दिखी। संगरूर- मुख्यमंत्री का अपना जिला: मजदूर गुलजार सिंह ने मंत्री के सामने गांव में नशे का सवाल उठाया। परिवार का आरोप है कि उसके बाद उन पर माफी मांगने का दबाव डाला गया। उन्होंने अपनी जान दे दी।
संगरूर: नशे के खिलाफ बोलने वाले मोहनजीत सिंह पर हिरासत में यातना के आरोप - मामला अब हाईकोर्ट में है और झोटा की कहानी में एक बात और है। जब उन्होंने शिकायत की, तो FIR हुई और पुलिस ने बाद में झोटा को भी बुक कर दिया। जिस सरकार में शिकायत करने वाला भी मुलजिम बन जाए, वहां नशे के सौदागर बेखौफ क्यों न हों?
मानसा की घटना का भी जिक्र
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में मानसा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 'नशा रोको, रोजगार दो' अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा को दिनदहाड़े गोली मार दी गई, जिसका वीडियो एक फेसबुक लाइव पर भी साफ दिखाई दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने संगरूर का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अपने जिले में एक मजदूर ने जब मंत्री के सामने गांव में नशे का सवाल उठाया, तो परिवार के आरोपों के अनुसार उस पर माफी मांगने का दबाव बनाया गया, जिससे परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!