Iqra Hasan: शामली जिले के कैराना से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन में 2024 में लोकसभा सदस्य निर्वाचित इकरा हसन ने मीडिया से कहा कि भाजपा तो देश को लूटने का काम कर रही है।

NOI  डेस्क, लखनऊ : कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने नई दिल्ली में चल रहे धरना-प्रदर्शन का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा है। शुक्रवार को लखनऊ में इकरा हसन ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप जड़े और भाजपा पर देश को लूटने वाली पार्टी बताया।

शामली जिले के कैराना से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन में 2024 में लोकसभा सदस्य निर्वाचित इकरा हसन ने मीडिया से कहा कि भाजपा तो देश को लूटने का काम कर रही है। इस पार्टी ने एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरे देश के युवाओं को क्यों परेशान कर रखा है।

केंद्र सरकार ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा दिला दें। भाजपा को तो यह उनको सोचना चाहिए कि देश की व्यवस्था कैसे चलनी चाहिए। विपक्ष का काम सही मुद्दों को उठाना है लेकिन सत्ता पक्ष अहंकार में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लगातार अच्छे काम से नरेन्द्र मोदी सरकार तो बैकफुट पर है। अभी उसे और झटके मिलेंगे।

इससे पहले सहारनपुर में समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन और सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के जुड़वा भाई नोमान मसूद की मुलाकात के वायरल एक वीडियो ने राजनीति खासी हलचल मचा दी थी। इकरा हसन गंगोह में काजी नोमान मसूद के आवास पर अचानक पहुंचीं और उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो नोमान मसूद के बेटे हमजा मसूद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

इकरा हसन कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। इकरा हसन पूर्व सांसद मुनव्वर हसन व तबस्सुम की बेटी हैं और इनके भाई नाहिद हसन विधायक हैं। इकरा 2016 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गई थी।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement