Shraddha Dubey: बताया जा रहा है कि पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने से करीब चार घंटे पहले ही वह वहां से निकल जाती है।

NOI  डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ की बेहद चुस्त और मुस्तैद पुलिस युवा व्यवसायी शिवा शर्मा हत्याकांड में आठ दिन बाद भी खाली हाथ है। दावा है कि दो टीम बहराइच में नेपाल बार्डर के पास मुस्तैद है, मानो शिवा शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपित उसकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे उनके पास आकर कहेगी मुझे गिरफ्तार कर लो।

सवाल उठ रहे हैं कि लखनऊ में युवा व्यवसायी शिवा हत्याकांड में आखिर लखनऊ पुलिस के हाथ आठ दिन बाद भी खाली क्यूं है। बड़े से बड़े शातिर अपराधी को घंटों में पकड़ने वाली पुलिस के हाथ श्रद्धा दुबे तक क्यूं नहीं पहुंच पा रहे हैं। आखिर श्रद्धा दुबे के मामले में पुलिस मुंह से ठांय-ठांय क्यूं करने वाले की भूमिका में क्यों है।

श्रद्धा दुबे नेपाल में बदल रही ठिकाना

लखनऊ के व्यापारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे आठ दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वह अपनी बहन और दोस्तों के साथ नेपाल में लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। पुलिस को जब उसकी लोकेशन मिलती है तो वह पुलिस के पहुंचने से पहले फुर्र हो रही है। बताया जा रहा है कि रविवार तक तो वो नेपाल भी छोड़ देगी।

लखनऊ में नौ अक्टूबर की रात शिवा शर्मा के कथित रूप से बिल्डिंग से छलांग लगाने के बाद से ही रातों-रात श्रद्धा दुबे साढ़े चार घंटे में 218 किलोमीटर की दूरी तय करके नेपाल फरार हो जाती है। तीन से चार जिलों को पार करने के बाद श्रद्धा दुबे रुपईडीहा में अपनी गाड़ी पार्क करके भाग जाती है। दस अक्टूबर को सुबह से पार्क उसकी गाड़ी को भी पुलिस अभी तक छू तक नहीं पाई है। अगर दूसरा कोई होता तो बुलडोजर कार्रवाई होने लगती।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement