Murder in Sitapur: कबाड़ व्यापारी की गोली मारकर हत्या, सड़क पर मिला खून से लथपथ शव
सीतापुर, NOI : महोली के मस्जिद बाजार निवासी कबाड़ व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधेड़ का शव नियाजपुर-पिपरावां मार्ग पर पड़ा मिला। उसके सीने में गोली लगी है। सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल शुरू की गई। मृतक के परिवारजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए लेकिन, हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
मस्जिद बाजार निवासी मोइद्दीन पुत्र इस्माइल की गांव में कबाड़ की दुकान है। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद कर घर गया। घर में कुछ काम बताकर देर शाम बाहर निकला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। रात करीब 10:30 बजे नियाजपुर-पिपरावां मार्ग पर कोई शव मिलने की बात आई। यह खबर मोइद्दीन के परिवारजन को मिली। सूचना पाकर परिवारजन घटनास्थल पहुंच गए। शव मोइद्दीन का ही था। इसके बाद परिवारजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मोइद्दीन के सीने में गोली लगी, यह गोली किसने चलाई, पुलिस जांच में जुटी है। मृतक के बड़े भाई ने महोली कोतवाली में तहरीर दी है।
पांच भाइयो में चौथे नंबर का था मोइद्दीन: मृतक मोइद्दीन अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी शादी हो चुकी है। अभी कोई संतान नहीं थी। कबाड़ की दुकान ही उसकी कमाई का जरिया था। देर शाम घर से बाहर निकलने के बाद परिवारजन को उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली।
करीब एक किमी दूर मिला शव, घर में मातम: मोइद्दीन का शव मस्जिद बाजार से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क के किनारे पड़ा पाया गया। गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। परिवारजन भागकर घटना स्थल पहुंचे। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई आशिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
बोले इंस्पेक्टर: कोतवाल संजय पांडे के मुताबिक शव सड़क किनारे पड़ा पाया गया। सीने में गोली लगी है। छानबीन की जा रही है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments