बढ़ रहे दिन, टीम और इनाम, श्रद्धा दुबे तक नहीं पहुंची पुलिस; शिवा की मां बोली- अब तो उठ रहा भरोसा उठ रहा
Lucknow- Shiva Sharma Case: तीनों आरोपितों का गैर जमानती वारंट भी जारी हो गया। श्रद्धा ने रविवार को न्यूज एजेंसी के जरिए सफाई भी दे दी।
NOI संवाददाता, लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन बाद भी तीनों इनामी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शिवा की लिव-इन पार्टनर मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश पर इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार कर दिया गया।
इस केस की जांच में लगीं पुलिस की टीमें तीन से बढ़कर दस हो गईं। तीनों आरोपितों का गैर जमानती वारंट भी जारी हो गया। श्रद्धा ने रविवार को न्यूज एजेंसी के जरिए सफाई भी दे दी। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के बाद एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा हटा दिए गए।
हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह लाइन हाजिर हो गए, लेकिन लखनऊ पुलिस अब तक उसे पकड़ नहीं पाई। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। इसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर बहस भी छिड़ी है। लोग कह रहे हैं कि पुलिस श्रद्धा को नहीं पकड़ पाएगी। वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में है। वहीं, शिवा की मां रंजना शर्मा ने कहा कि प्रदेश पुलिस से भरोसा उठ रहा है।
शिवा की मौत के कुछ घंटे बाद ही फरार हो गई थी श्रद्धा
अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नौ अक्टूबर की रात गिरकर हुई कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के कुछ घंटे बाद ही मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे लखनऊ से फरार हो गई थी। वह अपनी स्कार्पियो से सुबह करीब पौने छह बजे नेपाल बार्डर रूपईडीहा पहुंच गई थी।
रूपईडीहा के शुक्ला पार्किंग से उसकी स्कार्पियो मिल चुकी है। भारत-नेपाल सीमा पार करते और नेपाल में ई-रिक्शा व आटो से जाते का फुटेज भी सामने आया। पुलिस ने टोल प्लाजों और रास्तों के फुटेज भी खंगाले, लेकिन आरोपित तक पहुंच नहीं पाई। लोग सवाल कर रहे हैं कि इतना सबकुछ होते हुए भी पुलिस आरोपितों की सटीक लोकेशन तक क्यों नहीं पहुंच सकी।
वीडियो जारी करती रही श्रद्धा
फरार श्रद्धा ने तीन वीडियो जारी किए हैं। रविवार को न्यूज एजेंसी के जरिए शिवा की मौत को आत्महत्या बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। उसने कहां से और किसके जरिए वीडियो जारी किए, पुलिस यह भी पता नहीं लगा पाई। श्रद्धा के मददगारों, संभावित ठिकानों और सीमा पार जाने के रास्तों के संबंध में भी ठोस जानकारी नहीं जुटा पाई। रूपईडीहा, लखनऊ, महाराजगंज, लखीमपुर, लखनऊ के अलावा नेपाल में भी पुलिस टीमें गईं, लेकिन परिणाम शून्य रहा।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!