श्रद्धा दुबे की तलाश में रायबरेली पहुंची लखनऊ पुलिस की टीम, पिता और सौतेली मां से पूछताछ
Shraddha Dubey: पुलिस ने उसके पिता और सौतेली मां से लगभग डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। पड़ोसियों के साथ ही पुलिस ने पूर्व किराएदार से भी जानकारी जुटाई।
NOI संवाददाता, रायबरेली : लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा की मौत में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के 11 दिन बाद भी फरार रहने पर पुलिस की किरकिरी हो रही है। लखनऊ पुलिस की दस टीमें श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि की तलाश में लगी है, इसी क्रम में लखनऊ के एक टीम रायबरेली में उसके पैतृक आवास पर पहुंची।
श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीम रायबरेली में उसके पैतृक आवास पहुंची। रायबरेली में कोतवाली क्षेत्र के राम जी पुरम में श्रद्धा दुबे का घर है। यहां पर पुलिस ने उसके पिता और सौतेली मां से लगभग डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। पड़ोसियों के साथ ही पुलिस ने पूर्व किराएदार से भी जानकारी जुटाई। उसकी तलाश में पुलिस की दस टीमें सक्रिय हो गई हैं।
श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस सोमवार दोपहर रायबरेली पहुंची। लखनऊ से SHO समेत कई सिपाही शिवा शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के रायबरेली में आवास पर पहुंचे और परिवार का लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने श्रद्धा के पिता और उसकी सौतेली मां से घर के अंदर बंद कमरे में पूछताछ की
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!