कानपुर: छत पर एक ही तखत पर सोने को लेकर हुआ झगड़ा, बड़े ने सिर कूचकर छोटे भाई को मार डाला
कानपुर के दर्शनपुरवा में नशे की हालत में तखत पर सोने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई सतीश ने छोटे भाई शिवकुमार की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
NOI संवाददाता, कानपुर। दर्शनपुरवा में मंगलवार देर रात तखत पर सोने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। देर रात दोनों भाई मेला देखकर नशे की हालात में लौटे थे। गांधीनगर जीवनलाल का हाता निवासी बहन रीतू ने तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने बुआ के बेटे को फंसाने के लिए मकान हड़पने के लिए हत्या का आरोप लगाया। पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्य दिखाने पर उसने घटना स्वीकार कर ली।
दर्शनपुरवा निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार उर्फ बल्लू कश्यप फैब्रिकेटिंग का काम करते थे, जबकि उनके बड़े भाई सतीश उर्फ बच्ची पेंटिंग और पुताई का काम करते हैं। बल्लू के चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि नशे का लती होने की वजह से सतीश की पत्नी नंदिनी बेटी को लेकर पांच साल पहले चली गई थी। परिवार में रीतू और सुमन समेत पांच बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
एक ही तखत पर सोने को लेकर हुआ विवाद
बताया कि मंगलवार शाम दोनों भाई मेला देखने गए थे। वहां से देर रात नशे की हालत में घर लौटे। घर पहुंचने के बाद छत पर पड़े एक ही तखत पर सोने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई बच्ची ने ईंट से बल्लू के सिर पर वार कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
बुधवार सुबह लोगों ने छत पर बल्लू को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय और एसीपी ज्योतिश्री पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचीं। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने स्वजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद बल्लू के बड़े भाई बच्ची को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पहले उसने मकान के विवाद में अपनी बुआ के बेटे पर हत्या करने का आरोप लगाया। कड़ाई से पूछताछ और सीसी फुटेज दिखाने के बाद उसने छोटे भाई की हत्या करने की बात स्वीकारी।
तखत पर सोने को लेकर नशे की हालत में हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
- अतुल कुमार श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!