उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और देर रात हल्की ठंडक महसूस हो रही है। लखनऊ सहित पूर्वी यूपी के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 18 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है, और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

NOI  डेस्क, लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अब मौसम (UP Weather Update Today) का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और देर रात हल्की ठंडक और धुंध महसूस की जाने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मौसम केंद्र लखनऊ की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से 26 डिग्री के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा जारी हालिया आंकड़ों के मुताबिक, विभिन्न शहरों में स्थिति इस प्रकार दर्ज की गई।

बरेली में सबसे कम 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, गुरुवार को मुख्यत: आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं बहराइच में 18.4 डिग्री तापमान के साथ हवा में नमी 88 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रयागराज में तापमान 19 डिग्री और आद्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं झांसी का तापमान 20.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में सुबह के समय 21 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जहां आद्रता 100 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिससे तड़के हल्की धुंध देखने को मिली। गोरखपुर में 23 डिग्री तापमान और 100 प्रतिशत आद्रता के साथ सुबह ठंडक का अहसास बना रहा। मेरठ एवं फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।

शांत हवाओं के बीच नमी में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में हवा की गति शांत रही। हवा में उच्च आद्रता के कारण सुबह के समय दृश्यता पर हल्का असर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है।


0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement