Shraddha Dubey Bail Rejected: कोर्ट ने कहा कि जमानत का कोई आधार नहीं है और अपराध काफी गंभीर है।

NOI  डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपित लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे को कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। शिवा शर्मा की हत्या की आरोपित श्रद्धा दुबे की जमानत अर्जी खारिज हो गई है।

कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में लखनऊ जेल में बंद श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की ओर से सीजेएम की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। CJM के शुक्रवार को मौजूद न रहने पर प्रभारी सीजेएम आलोक वर्मा ने सुनवाई के बाद तीनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि जमानत का कोई आधार नहीं है और अपराध काफी गंभीर है। अब तीनों को ऊपरी अदालत में अपील करनी पड़ेगी।

कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों को जेल में दाखिल करा दिया था। शुक्रवार सुबह तीनों ने अधिवक्ता के जरिए सीजेएम कोर्ट, लखनऊ में जमानत अर्जी लगाई। प्रभारी सीजेएम आलोक वर्मा ने जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर प्रकृति का है। इसका ट्रायल सेशन कोर्ट में होना है। ऐसे में जमानत देने का उचित आधार नहीं बनता है। अब तीनों सत्र न्यायालय में अपील करेंगे।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement