शिक्षक एमएलसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल भावुक हो गए थे, जिसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनके समर्थन में आए हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनावी धांधली का आरोप लगाते हुए अग्रवाल समाज के मान-सम्मान की बात कही और डॉ. आकाश अग्रवाल को यथोचित सम्मान देने का वादा किया।

NOI  डेस्क, लखनऊ। शिक्षक एमएलसी चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत करने कमिश्नरी पहुंचे सपा प्रत्याशी एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल भावुक हो गए थे। भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाते हुए रो पड़े थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत से उन्हें अंतर नहीं पड़ता है। ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे कि वह पाकिस्तान से आए आतंकवादी हों। इस घटना के बाद सपा मुखिया अब आकाश अग्रवाल के समर्थन में आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पोस्ट की है।

पूर्व सीएम ने लिखी ये बात

सपा प्रमुख ने लिखा कि उत्तर प्रदेश व देश-दुनिया का संपूर्ण ‘अग्रवाल समाज’ ये आंसू देखकर बेहद आहत है। शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को हराने के लिए भाजपाइयों, उनके संगी-साथियों व अधिकारियों ने मिलकर चुनावी घपलों की सारी हदें पार कर दीं, जिससे प्रताड़ित, दुखी व अपमानित होकर डॉ. आकाश अग्रवाल एक ऐसा फैसला लेने की घोषणा कर रहे हैं, जिससे उनकी तरह संपूर्ण ‘अग्रवाल समाज’ भी व्यथित हो गया है।

भाजपा पर लगाए आरोप

अखिलेश यादव ने लिखा कि समय आने पर हम डॉ. आकाश अग्रवाल को यथोचित सम्मान और स्थान देकर संपूर्ण ‘अग्रवाल समाज’ के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना करेंगे। चुनाव के लूटेरे इन दगाबाज भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों की भ्रष्ट सत्ता अब और नहीं चलेगी। जनता अब इनकी जड़ में मट्ठा डाल देगी। भाजपा किसी की सगी नहीं है। हम डॉ. आकाश अग्रवाल जी और संपूर्ण अग्रवाल समाज के साथ हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement