PMAY Urban: 147 प्रतीक्षारत आवेदकों की उपस्थिति में लाटरी ड्रा की पर्चियां निकालकर भवनों का आवंटन किया जाएगा।

NOI  संवाददाता, लखनऊ : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत एलडीए की बसंतकुंज योजना के सेक्टर-आई के भवनों का आवंटन शुक्रवार को होगा। इनका आवंटन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आदेश जारी कर दिया हैं। लाटरी की प्रक्रिया इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो हाल में होगी, जहां संबंधित 147 प्रतीक्षारत आवेदकों की उपस्थिति में लाटरी ड्रा की पर्चियां निकालकर भवनों का आवंटन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बसंत कुंज योजना के सेक्टर-आई में भवनों के आवंटन के लिए यह प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इस दौरान 147 प्रतीक्षारत आवेदकों की उपस्थिति में प्लूटो हाल में सुबह 10 बजे से लाटरी ड्रा प्रारंभ कराई जाएगी। इन भवनों के लिए आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया सात जनवरी से आठ फरवरी के मध्य आनलाइन पंजीकरण खोला गया था। लाटरी ड्रा का एलडीए के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत इस सेक्टर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत किफायती आवासीय फ्लैट्स विकसित किए गए हैं।सेक्टर-आई में कुल 4,656 आवास इकाइयां (97 ब्लॉक) बनाई गई हैं।

30 अक्टूबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (प्लूटो हॉल) में प्रतीक्षा सूची के 147 आवेदकों के लिए लॉटरी के माध्यम से भवनों का आवंटन किया जाएगा। एलडीए ने भवन के मूल्य का 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराने पर भौतिक कब्जा प्रदान करने की सुविधा दी है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement